बॉलीवुड: इन भारतीय सितारों का पाकिस्तान से भी है गहरा नाता, बिग बी से शाहरुख खान तक के नाम शामिल


भारत और पाकिस्तान के आपसी रिश्ते भले ही आज बहुत अच्छे ना हों लेकिन दोनों देशों की जड़े एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं। विभाजन का दर्दनाक दौर देख चुके हमारे बीच ऐसे कई लोग हैं जिनकी निशानियां सीमा के आर-पार आज भी कायम हैं। सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि कई नामचीन हस्तियों की जन्मभूमि आज भी पाकिस्तान में वैसे ही जैसे कई पाकिस्तानी लोगों की जड़े आज भी हिंदुस्तान में है। वहीं कई बॉलीवुड सितारों का भी पाकिस्तान से गहरा नाता रहा है। भारत के कुछ बड़े स्टार्स के पूर्वज पाकिस्तान में रहते थे तो कुछ स्टार्स का जन्म ही पाकिस्तान में हुआ था। हाल ही में अभिनेता राज कपूर और दिलीप कुमार की पाकिस्तान में मौजूद हवेलियों को म्यूजियम में तब्दील करने का फैसला लिया गया था। जिसके लिए पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की सरकार ने 2.30 करोड़ रुपये आवंटित किए थे। चलिए बताते हैं राज कपूर और दिलीप कुमार के अलावा किन सितारों का पाकिस्तान से है कनेक्शन ...

अमिताभ बच्चन
अमिताभ की मां तेजी बच्चन का जन्म पंजाब के लयालपुर में हुआ था, जिसे अब फैसलाबाद के नाम से जाना जाता है। वे सिख परिवार से ताल्लुक रखती थीं। उनके पिता का नाम सरदार खजान सिंह था, जो पंजाब में ही बैरिस्टर थे। 

शाहरुख खान
शाहरुख खान के पिता मीर ताज मोहम्मद खान का जन्म पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। ताज मोहम्मद ने 'भारत छोड़ो' आंदोलन में हिस्सा लिया था और बंटवारे के दौरान पेशावर के बदले दिल्ली में रहने लगे थे।

संजय दत्त
संजय दत्त के पिता सुनील दत्त का जन्म पाकिस्तानी पंजाब के झेलम में हुआ था। वो वहां के एक जमींदार परिवार से थे। लेकिन बंटवारे के बाद अपनी जमीन-जायदाद छोड़ भारत आना पड़ा था।

गोविंदा
गोविंदा के पिता और बॉलीवुड एक्टर अरुण कुमार आहूजा का जन्म का पाकिस्तान में हुआ था। वे बंटवारे के बाद भारत आ गये थे।
राजेश खन्ना 
दिवंगत बॉलीवुड एक्टर राजेश खन्ना का पाकिस्तान से गहरा नाता रहा है। फैसलाबाद के पास बूरवाला में राजेश खन्ना का घर है और अपने जन्म के बाद वो पांच साल की उम्र तक वह यहां रहे थे। उसके बाद उन्होंने पाकिस्तान छोड़ दिया और भारत आ गए थे।

Post a Comment

0 Comments