Side Effects of Jamun: औषधीय गुणों से भरपूर जामुन व्यक्ति के शरीर को कई रोगों से बचाए रखने में मदद करता है। जामुन का सेवन करने से न सिर्फ इम्यूनिटी मजबूत होती है बल्कि शरीर में खून की कमी पूरी होने के साथ ,ब्लड शुगर भी नियंत्रित रहता है। जामुन का सेवन करने से मिलने वाले अनगिनत फायदों के बावजूद कुछ लोगों को इनका सेवन करने की मनाही होती है। आइए जानते हैं आखिर किन लोगों को नहीं करना चाहिए जामुन का सेवन।
ब्लड शुगर-
आयुर्वेद के अनुसार जामुन का सेवन हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ब्लड शुगर को भी नियंत्रित करने के लिए जामुन की गुठली का पाउडर या जामुन को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। लेकिन कई बार लोग ब्लड शुगर पर जल्दी नियंत्रण पाने के लिए इसका अधिक सेवन कर लेते हैं। जिसकी वजह से उन्हें लो ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।
कब्ज-
जामुन में विटामिन सी प्रचूर मात्रा में मौजूद होता है। ऐसे में इसका अधिक सेवन व्यक्ति को कब्ज की समस्या पैदा कर सकता है।
मुंहासे-
अगर आप जामुन का ज्यादा सेवन करते हैं, तो आपको चेहरे पर मुंहासे की समस्या हो सकती है।
उल्टी की समस्या-
कई लोगों को जामुन खाने के बाद उल्टी का सामना करना पड़ता है। अगर आपको इस तरह की शिकायत है, तो बेहतर है कि उसका सेवन न करें।
सर्जरी
जामुन ब्लड शुगर के लेवल को कम कर सकता है। इसलिए सर्जरी के दौरान और बाद में इसका सेवन करने से बचना चाहिए। इससे आपका ब्लड शुगर स्थिर रहे। सर्जरी से कम से कम 2 सप्ताह पहले जामुन का सेवन बंद कर दें।
खून के थक्के जमना
एथेरोस्क्लेरोसिस और रक्त के थक्के से संबंधित समस्याओं से पीड़ित लोगों के लिए जामुन का सेवन करने से बचना चाहिए।
वात दोष
अगर आपको वात दोष संबंधी समस्या है तो जामुन का सेवन करने से बचना चाहिए।
Disclaimer- इस आलेख में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
0 Comments