जेल से छूटी थी : पुलिस उपायुक्त आर.पी मीणा ने बताया कि 29 साल की साइना आठ महीने की गर्भवती थी। उसे 25 अप्रैल को जेल से जमानत मिली थी। एक साल पहले उसकी शादी वसीम से हुई थी। मगर ड्रग्स तस्करी के आरोप में वह जेल चली गई थी। इस बीच वसीम साइना की बहन और अपनी साली रेहाना के करीब आ गया था। वसीम पत्नी से मिलने जेल भी नहीं गया। साइना के रविवार को जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। मंगलवार सुबह गुस्से में वसीम ने साइना पर फायरिंग कर दी।
मृतका ने की थीं तीन शादी
मृतका साइन ने तीन शादियां की थीं। आरोप वसीम उसका तीसरा पति था। जांच में पता चला कि साइना का पहला पति शराफत मिया है, हालांकि वह भी जेल में बंद है। उसके बाद साइन ने एक और शादी की थी, मगर यह भी रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला। करीब एक साल पहले साइना ने वसीम से शादी कर ली थी, लेकिन शादी के बाद ड्रग्स तस्करी के आरोप में उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
0 Comments