बैंगलोर को लगा चौथा झटका, हार्दिक बने हर्शल पटेल का शिकार


आज से इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) 2021 की शुरुआत हो गई है। टूर्नामेंट के पहले मैच में पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस का मुकाबला विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से हो रहा है। टीम ने सूर्यकुमार यादव और क्रिस लिन की शानदार बल्लेबाजी के दम पर 4 विकेट के नुकसान पर 150 के करीब रन बना लिए हैं। इस समय कीरोन पोलार्ड के साथ ईशान किशन क्रीज पर मौजूद हैं।

MI vs RCB LIVE UPDATES-

08:50 PM: 16 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 135-4 है। क्रीज पर ईशान किशन और कीरोन पोलार्ड मौजूद हैं। 

08:36 PM: मुंबई की तरफ से पहला मैच खेलने उतरे क्रिस लिन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 49 रन बनाए। वे एक रन से अपनी फिफ्टी से चूक गए। 13 ओवर के बाद टीम का स्कोर 105-3 है।


08:27 PM: तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने टीम को बड़ी सफलता दिलाते हुए तेज बल्लेबाजी कर रहे सूर्यकुमार यादव को पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने 23 गेंदों पर 31 रनों की पारी खेली।

08:22 PM: 10 ओवरों की समाप्ति पर मुंबई का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 86 रन है। सलामी बल्लेबाज क्रिस लिन अपनी फिफ्टी के बेहद नजदीक हैं। उनके बल्ले से अब तक 3 चौके और 3 छक्के निकल चुके हैं।

08:03 PM: मुंबई इंडियंस का स्कोर 50 के पार हो गया है। इस समय क्रीज पर क्रिस लिन और सूर्यकुमार यादव की जोड़ी खेल रही है। इस दौरान लिन काफी तेज बल्लेबाजी कर रहे हैं।

07:52 PM: मुंबई इंडियंस को कप्तान रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा है। राेहित चौथे ओवर में रनआउट हो गए हैं। आउट होने से पहले उन्होंने 15 गेंदों पर 19 रनों की पारी खेली, जिसमें एक चौका और एक छक्का शामिल था। चार ओवर के बाद टीम का स्कोर 24-1 है। 

07:30 PM: दोनों टीमों के बीच मैच शुरू हो गया है। रोहित शर्मा के साथ क्रिस लिन बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं। बैंगलोर की तरफ से पहला ओवर मोहम्मद सिराज फेंक रहे हैं।

07:10 PM: यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), कीरोन पोलार्ड, जसप्रीत बुमराह, क्रिस लिन, हार्दिक पांड्या, जयंत यादव, क्रुणाल पांड्या, ट्रेंट बोल्ट, मार्को यानसन, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज, रजत पाटीदार, डैन क्रिस्टियन, हर्षल पटेल, काइल जैमीसन और शाहबाज अहमद।


07:00 PM: इस मैच में रोहित शर्मा के साथ क्रिस लिन ओपनिंग करने उतरेंगे। क्रिस लिन इस मैच के साथ मुंबई इंडियंस की तरफ से डेब्यू कर रहे हैं।


07:00 PM: इस मैच में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।


Post a Comment

0 Comments