मुख्यमंत्री श्री चौहान 75 लाख किसानों के खाते में अंतरित करेंगे 1500 करोड़ रू "मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना"

जिले के 149211 किसानों के खातों में अंतरित होंगे 29 करोड़ 84 लाख से अधिक रू


मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार 7 मई को ष्मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजनाष् अंतर्गत प्रदेश के 75 लाख किसानों के खाते में 1500 करोड़ रूपये अंतरित करेंगे। अपरान्ह 3 बजे आयोजित होने वाले इस वर्चुअल कार्यक्रम का संचार के विभिन्न माध्यमों से सीधा प्रसारण होगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम रायसेन स्थित एनआईसी कक्ष में आयोजित किया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाईव प्रसारण देखा व सुना जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा जिले के 149211 किसानों के खातों में भी मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 29 करोड़ 84 लाख 22 हजार रूपए अंतरित किए जाएंगे। इसमें उदयपुरा तहसील के 12203 किसानों के खातों में 24406000 रू, देवरी तहसील के 8696 किसानों के खातों में 17392000 रू, बरेली तहसील के 17452 किसानों के खातों में 34904000 रू, बाड़ी तहसील के 11047 किसानों के खातों में 22094000 रू अंतरित किए जाएंगे। इसी प्रकार गौहरगंज तहसील के 15946 किसानों के खातों में 31892000 रू, सुल्तानपुर तहसील के 5303 किसानों के खातों में 10606000 रू, रायसेन तहसील के 24231 किसानों के खातों में 48462000 रू, गैरतगंज तहसील के 15928 किसानों के खातों में 31856000 रू, सिलवानी तहसील के 17929 किसानों के खातों में 35858000 रू तथा बेगमगंज तहसील के 20476 किसानों के खातों में 40952000 रू अंतरित किए जाएंगे। योजना के तहत जिले के 147011 किसानों को वित्तीय वर्ष 2020-21 में 29 करोड़ 40 लाख 22 हजार रू का लाभ दिया जा चुका है।

   मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश के किसानों के लिये ष्मुख्यमंत्री किसान-कल्याण सम्मान निधि योजनाष् की शुरूआत कर किसानों को मध्यप्रदेश शासन की और से प्रतिवर्ष 4 हजार रूपये दो बराबर किश्तों में दिये जाना शुरू किया है। इन किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में भी प्रतिवर्ष तीन किस्तों में 2-2 हजार रूपये मिल रहे हैं। इस प्रकार किसानों को अब कुल 10 हजार रूपये प्रतिवर्ष किसान सम्मान निधि मिल रही है।

Post a Comment

0 Comments