7 हजार से अधिक सैंपल की जांच में केवल 577 मरीज ही पॉजिटिव मिले, 1265 मरीज संक्रमण से स्वस्थ्य होकर घर पहुंचे
भोपाल में कोरोना संक्रमण लगातार प्रयासों से धीरे-धीरे कम हो रहा है। भोपाल में 7000 से अधिक सैंपल की जांच की गई थी जिसमें 577 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और पॉजिटिव की तुलना में 1265 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य होकर घर पहुंचे है।
कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया के मार्गदर्शन में संक्रमण को कम करने के लिए लगातार प्रयास जारी है। भोपाल में माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए जा रहे हैं और माइक्रो मैनेजमेंट के साथ कोरोना की चेन तोड़ने के प्रयास जारी हैं इसमें लगातार सफलता भी मिल रही है विगत 10 दिनों से लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कम होती जा रही है।
शनिवार को प्राप्त आंकड़ों के अनुसार भोपाल में 7000 से अधिक सैंपल की जांच की गई थी जिसमें 577 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि इसकी तुलना में 1265 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य होकर घर पहुंचे हैं।कलेक्टर श्री लवानिया ने बताया कि संक्रमण की चैन को तोड़ने के लिए जरूरी है कि कर्फ्यू का आगामी 8 दिनों तक लगातार बेहतर तरीके से पालन करेंगे तो और बेहतर होगा। पॉजिटिविटी रेट को जीरो तक लाने में हम लोग सफल होंगे । किल कोरोना अभियान -3 गांव-गांव में लगातार जारी है और यह अपने अंतिम पड़ाव पर है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद किल कोरोना अभियान-4 चालू किया जाएगा। जिसमें घर-घर सर्वे के साथ ही क्लस्टर बनाकर माइक्रो जोन बनाए जाएंगे और लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए, जनजागरुकता को और बढ़ाया जाएगा ।
भोपाल में 31 मई तक कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा इसके लिए सभी लोग घरों में रहे, मास्क लगाएं और बिना कारण घरों से ना निकले। सब्जी और अन्य आवश्यक सामग्री की पूर्ति नगर निगम और अन्य साधनों से लगातार जारी है इसके लिए जरूरी है कि लोग 8 दिन और संयम रखें जिससे 31 मई तक हम पॉजिटिविटी रेट कम करने में सफल होंगे।
श्री लवानिया ने बताया कि गांव में भी लगातार हमारा सर्वे अभियान जारी है। सभी क्षेत्र में जन जागरूकता के लिए स्थानीय समितियों द्वारा भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं भोपाल में 31 मई तक कोरोना संक्रमण को खत्म करने के लिए हमें और मेहनत और संयम बरतने की आवश्यकता है । सभी नागरिको से विशेष आग्रह है कि घरों में रहे, घरों से बच्चों को बाहर नहीं निकलने दें। जिससे कि हम 1 जून से पॉजिटिविटी रेट को जीरो करने में सफलता प्राप्त कर सकें।


0 Comments