अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी और पुलिस की सयुंक्त कार्यवाही
कलेक्टर रायसेन श्री उमाशंकर भार्गव एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका शुक्ला के निर्देश पर, सहायक आबकारी आयुक्त श्री दीपम रायचुरा के मार्गदर्शन में **जिला आबकारी बल तथा थाना पुलिस अब्दुल्लागंज एवं थाना पुलिस गोहरगंज की टीम* द्वारा ओबेदुल्लागंज थाना प्रभारी आशीष सप्रे व आबकारी उपनिरीक्षक ओबेदुल्लागंज संदीप द्विवेदी के नेतृत्व मे , आज *दिनांक 23 मई 2021 को संयुक्त दल द्वारा लॉकडाउन अवधि में अवैध मदिरा की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत्* शिकायत एवं मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर *ग्राम सरराई, प्लास्टिक पार्क ग्राम तामोट के आसपास क्षेत्रों* में कार्यवाही कर मप्र आबकारी अधिनियम 1915 की *धारा 34(1)A, 34(1)F के अंर्तगत 5 प्रकरण कायम कर , 15 लीटर कच्ची* *हाथ भट्टी मदिरा व लगभग 1800 KG लाहान* जप्त ( मौके पर विधिवत नष्ट ) किया गया
कार्यवाही दल में उड़नदस्ता प्रभारी विवेक सक्सेना, वृत्त रायसेन प्रभारी शरद मिश्रा , वृत्त बेगमगंज प्रभारी संतोष बांगडे ,वृत्त बरेली प्रभारी मुकेश श्रीवास्तव , थाना प्रभारी गोहरगंज आर के चौधरी , पुलिस उपनिरीक्षक एस. डी. भालेराव (ओबैदुल्लागंज ) पुलिस उपनिरीक्षक सुश्री वैष्णवी जैन ( ओबैदुल्लागंज) सहायक पुलिस उपनिरीक्षक आरिफ खान ( गोहरगंज) सम्मिलित रहे l
उपरोक्त कार्यवाही में आबकारी प्रधानआरक्षक सेवक राम कीर, आबकारी आरक्षक माजिद खान ,गोविंद महावर , मनोज विश्कर्मा व नगर सैनिको का सराहनीय सहयोग रहा।
विशेष अभियान की कार्यवाही सतत कार्यवाही जारी रहेगी।



0 Comments