दिल्ली में मां की 'सहेली' ने किया नाबालिग लड़की का यौन शोषण, फिर अश्लील वीडियो भी बनाया, NGO संचालक आरोपी महिला गिरफ्तार


दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के डाबरी इलाके में कथित तौर पर एक 42 वर्षीय महिला द्वारा नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में शिकायत मिलने के बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की ओर से रविवार को दी गई जानकारी के मुताबिक, इस मामले में 16 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि आरोपी महिला ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। एफआईआर के अनुसार, पीड़ित लड़की की मां और आरोपी महिला पहले से एक-दूसरे को जानते थे।


पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की मां ने उसे आरोपी महिला के घर पढ़ाई करने और ब्यूटी पार्लर व्यवसाय संबंधी चीजें सीखने के लिए भेजा था। जब पीड़िता की मां उसे घर वापस लेने आई तो उसने जाने से मना कर दिया, क्योंकि आरोपी महिला ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। लड़की का आरोप है उस महिला ने पीड़िता का यौन शोषण किया और उसका एक आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया तथा वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी भी दी। आरोपी महिला एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) चलाती है।

पीड़िता की तबीयत खराब होने के बाद उसे एक दिन डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां से उसने अपनी मां से संपर्क कर इसके बारे में बताया। उसकी मां ने इसके बाद इस घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी।

Post a Comment

0 Comments