गांधी नगर पुलिस के मुताबिक लड़का अपने चचेरे भाई के साथ रहने आया था - जो उसी इलाके में रह रहा था और शनिवार रात को लड़का अपने पड़ोसियों के अंडरगारमेंट्स चुराते हुए देखा गया था। जिसके बाद 24 साल के रवि और उसकी पत्नी ने लड़के का पीछा किया। पकड़े जाने पर लड़का अपने चचेरे भाई के कमरे की ओर भाग गया था।
गांधी नगर पुलिस स्टेशन के व अरुण शर्मा ने कहा, “दंपति ने लड़के को कमरे में बंद करने के बाद उसके भाई और पुलिस को फोन किया। जब पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोला, तो युवक छत के पंखे से लटका मिला।”
मृतक के चचेरे भाई की तहरीर के कहने पर पुलिस ने दंपत्ति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे जांच की जा रही है और अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
0 Comments