नवविाहिता ने लगाई फांसी, परिजन का आरोप प्रताड़ित करते थे ससुराल वाले


भोपाल।
 छोला थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नववाहिता ने गुरुवार शाम को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मायके वालों ने दहेज प्रताडऩा का आरोप लगाया है। शुक्रवार को मायके वालों के सामने नवविवाहिता का पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं सूखीसेवनिया में एक युवक ने गुरुवार दोपहर अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों ही मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।

छोला थाना पुलिस के अनुसार भारती अहिरवार पति संतोष अहिरवार (23) ग्राम खेजड़ा बरामद की रहने वाली थी। तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी। भारती का मायके विदिशा जिले के कुरवाई में है। भारती ने गुरुवार दोपहर खाना बनया और परिजनों को खाना देने के बाद अपने कमरे में चली गई। शाम चार बजे तक जब वह अपने कमरे से नहीं निकली तो लोग उसे आवाज लगाने लगे। कोई आवाज नहीं आने पर कमरे में जाकर देखा तो वह फांसी पर लटकी हुई थी। 

भारती के कमरे से कोई सुसाइड मिला नहीं है, लेकिन मायके वालों ने पुलिस ने जैसे ही संपर्क किया, उन्होंने प्रताडि़त करने का आरोप लगा दिया है। विवेचना अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मायके वालों के बयान दर्ज किए जाएंगे। मामला नवविवाहिता का होने के कारण जांच निशातपुरा सीएसपी को सौंपी जा रही है। पुलिस का कहना है कि मायके वालों के बयानों के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मृतका के परिजनों ने पुलिस के सामने ससुराल वालों पर प्रताडि़त करने के आरोप लगाए हैं।

Post a Comment

0 Comments