जन सुनवाई में आये आवेदकों की समस्या सुन कलेक्टर ने अधिकारियों को दिये समस्या निराकरण करने के निर्देश

जन सुनवाई में आये आवेदकों की समस्या सुन कलेक्टर ने अधिकारियों को दिये समस्या निराकरण करने के निर्देश



कलेक्टर कार्यालय सभागृह में मंगलवार को हुई जन सुनवाई में कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, एडीएम श्री हरेन्द्र नारायण एवं एडीएम श्री भूपेन्द्र गोयल सहित अन्य अधिकारियों ने 78 आवेदकों को व्यक्तिगत रूप से सुना तथा मौके पर ही हल हो सकने वाली समस्याओं का निराकरण किया गया। इस अवसर पर जनसुनवाई में आवेदन लेकर बीमार नवजीवन कॉलोनी निवासी - पूजा मालवीय को इलाज के लिए तुरंत आयुष्मान कार्ड बनाने एवं खाद्य आपूर्ति विभाग को राशन पर्ची उपलब्ध कराने के कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए।

                                                                                                       

 कलेक्टर ने कई आवेदनों पर समय-सीमा में कार्यवाही करने तथा मानवीय आधार पर निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं।

Post a Comment

0 Comments